Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हनुमान जयंती पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ के साथ निकाली गई शोभा यात्रा

देवरिया ।जनपद  के बैतालपुर क्षेत्र  लक्ष्मीपुर गांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं हनुमत ध्वजा के साथ शोभा यात्रा  निकाली तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में  सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी ने हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से संकट दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य प्रदान करें। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, मीडिया संपर्क प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, यशवंत शाही, अजय सिंह, घनश्याम मणि, दुर्गेश, अमित, मोनू, जितेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh