गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
देवरिया।जिले के भटनी क्षेत्र में स्थित सुमित्रा गैस एजेंसी के गोदाम पर गुरुवार को ताला बंद मिलने पर उपभोक्ताओं की नाराजगी देखने को मिली गैस लेने पहुंचे लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया जिसको लेकर बहुत देर तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्होंने गैस की बुकिंग कराई लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला इसके बावजूद रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी गई कई लोगों ने इस तरह की अनियमितताओं की शिकायत की और एजेंसी मलिक पर लापरवाही का आरोप लगाया सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भटनी थाना प्रभारी मृत्युंजय राय पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बूझकर शांत कराया उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दिया गया है और एजेंसी संचालक को मीटिंग के लिए बुलाया गया है थाना प्रभारी ने आश्वासन इंडिया की संबंधित अधिकारियों के आने के बाद एक गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जाएगा और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन उपभोक्ता एजेंसी मलिक को लेकर काफी नाराज दिखे।






















































Leave a comment