घोसी के इंद्रपुर में बेटे ने सोते पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी हिरासत में
मऊ घोसी । घोसी कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही सीओ जितेंद्र सिंह तथा कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह हमराहियों के साथ गांव पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार इंदरपुर गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय बसाऊ की उनके बेटे हरिकेश ने भोर करीब 4 बजे उस समय लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी जब वह सो रहे थे। परिजनों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह लंबे समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी हरिकेश को हिरासत में ले लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। घोसी कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि घटना नदवासरा पुलिस चौकी क्षेत्र के इंदरपुर गांव की है जहां एक युवक द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।






















































Leave a comment