घोसी के कल्याणपुर के पास ट्रेलर के टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीररूप से घायल, मौत।
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर के ट्रैक्टर में टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीररूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बलिया जिला के भीमपुरा थाना के सिधौली निवासी मुन्ना 40 ट्रैक्टर लेकर घोसी क्षेत्र के पिड़वलमोड़ किसी कार्य से मऊ की तरफ से आ रहा था। जब वह कल्याणपुर गांव के आस पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। फलस्वरूप ट्रैक्टर चालक मुन्ना 40 टक्कर से गंभीररूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गया। तेज टक्कर से चालक के सिर और शरीर के आंतरिक अंगों में गंभीर चोट आई।तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ चालक को निजी साधन से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत बताया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पत्नी अशरफी देवी ने कोतवाली में ट्रेलर चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

























































Leave a comment