Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र- छात्राओ का हुआ सम्मान

देवरिया । जनपद के सलेमपुर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में कक्षा 6वीं से 9वीं एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा एवं डायरेक्टर डॉ. संभावना मिश्र भी उपस्थित रहीं।
 कक्षा 8 की छात्राएं प्रतिष्ठा पाण्डेय, स्तुति एवं  सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वरिष्ठ अध्यापक आशुतोष तिवारी ने शहीद दिवस पर कविता पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 8 की छात्रा प्रतिष्ठा पाण्डेय एवं समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें, क्योंकि इसका अत्यधिक उपयोग उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh