Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अमर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

बलिया ।महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रसड़ा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पार्टी के जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि, "शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता सबको मिले। आम आदमी पार्टी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए इंकलाब के उसी सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
जिला महासचिव अंजनी कुमार तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इन तीन महान क्रांतिकारियों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करना था जिन्होंने 1931 में इसी दिन लाहौर में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। "भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनका बलिदान हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए हुए न्याय और स्वराज के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ेंगे।"
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने "इंकलाब जिंदाबाद" और "शहीद भगत सिंह अमर रहें"राजगुरु अमर रहे, सुखदेव जी अमर रहे के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। माल्यार्पण कार्यक्रम में रसड़ा संत प्रकाश सिंह प्रभारी ,अशोक कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार राव विधानसभा अध्यक्ष ,कमलेश्वर वर्मा ,बबलु राजभर, धनंजय चौबे, मनबोधित गुप्ता ,सूरज कुमार, विनय भारती ,सलमान खान, पंकज खरवार, आकाश चौहान, शिबू खान, सुदीप सोनी, पीयूष, संतोष रावत, राजकुमार जायसवाल पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सिकंदरपुर ,अंकुर कुमार तिवारी सहित विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh