आइडियल पत्रकार संगठन का बिहार के आरा में भव्य कार्यक्रम, पत्रकारो का सम्मान कर संगठन मजबूत करने को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए मंत्र...
आरा-बिहार ।आइडियल पत्रकार संगठन (IPS) को देश भर में मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के आरा में आज पत्रकारों का सम्मेलन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक पत्रकारों का शाल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अजय मिश्रा ने बिहार के आर के पत्रकारों को पत्रकारिता का मंत्र देते हुए कहा कि देश में पत्रकार चौथा स्तंभ है और पत्रकारों के ऊपर अच्छी लेखनी पर कई प्रकार के प्रहार होते हैं। बावजूद उसके अपने परिवार या खुद की चिंता किए बगैर आज हमारे पत्रकार साथी अपनी लेखनी को मजबूत करते हुए आम जनता की आवाज उठाकर निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं। ऐसे हमारे बिहार प्रदेश के सभी पत्रकारों के साथ आज हम सम्मेलन के माध्यम से चर्चा किया और हमेशा देश भर के सभी पत्रकारों के साथ हर मुसीबत में सामना करने के लिए पूरे जोर से खड़े हैं और साथ ही साथ किसी भी प्रकार की तकलीफ व कठिनाइयों आने पर हमारे आइडियल पत्रकार संगठन (IPS) की पूरी टीम मजबूती से खड़े रहेंगे।
आज कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री भगवान रहे । उक्त अवसर पर दूसरे प्रांत और अन्य जिलों से पहुंचे आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूलों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया । वही इस कार्यक्रम में पूरे देश के पत्रकारों के हित को लेकर गहन चर्चा एवं विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारा संगठन पूरे देश के कोने-कोने तक विस्तार किया है और पत्रकारों के आत्म सम्मान एवं हित को लेकर कटिबंध है । संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उनके द्वारा पत्रकार बंधुओ के हित की लड़ाई लड़ी जा रही है शासन प्रशासन से कई मुद्दों को लेकर लगातार मांगे भी की जा रही हैं जिस पत्रकार समाज का आने वाला भविष्य उज्जवल हो सके । विशेष सचिव ध्यानचंद यादव ने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार साथियों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं भी आने वाली है जिसका सीधा लाभ हर एक पत्रकार को पहुंचेगा । इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय सचिव दिनेश तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु, छत्तीसगढ़ सलाहकार शशांक खरे, विशेष सचिव ध्यानचंद यादव, राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर पंकज तिवारी, पुणे जिलाध्यक्ष नितिन बिनकर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉक्टर रामजी प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी प्रयागराज जयशंकर भास्कर, प्रदेश अध्यक्ष बिहार सीमा तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment