बिलरियागंज थाने को मिली बड़ी सौगात, वर्षों बाद खत्म हुई जमीन की तलाश अब बनेगा नया स्थायी थाना भवन
बिलरियागंज/आजमगढ़।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से किराए के भवन में संचालित हो रहा बिलरियागंज थाना अब जल्द ही अपने नए स्थायी थाना भवन में शिफ्ट होगा। प्रशासन को थाना भवन के लिए उपयुक्त भूमि मिल गई है, जिससे लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भवन के लिए जमीन शिव प्रशिक्षण संस्थान जैगहां के पीछे चिन्हित की गई है। यहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो यह संकेत देता है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
सोमवार को एसपी ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन ने थाना भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के क्षेत्र का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे भी मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नया थाना भवन बनने से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, फरियादियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कानून-व्यवस्था में मजबूती आएगी। यह परियोजना बिलरियागंज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।


























































Leave a comment