Education world / शिक्षा जगत

गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में......

गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ जयसिंह ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुवे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम मानवता की सेवा कर सकते है। छात्राओं ने स्वयंसेविका के रूप में 7 दिन में किए गए अपने अनुभव को बांटते हुए बताया इस दौरान हमने बहुत कुछ सीखा एवं सीखकर के मानवता की सेवा के लिए जीवन मेंहमेशा तत्पर रहेंगे। पूरे कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका ज्वाला यादव ने किया ज्वाला ने संचालन करते हुए कहा कि जब तक हम महिलाएं अपने अपना स्थान खुद नहीं बना लेते तब तक हमें अपनी पहचान नहीं मिलेगी। छात्राओं में अपने विचार व्यक्त करने वालों में प्रिया यादव, प्राची गुप्ता, रोशनी ,शिवांगी , बबिता यादव , आरती यादव ने भी अपने अनुभव व्यक्त किए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी उदय भान यादव ने 7 दिन तक किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल सिंह यादव ने स्वयंसेवकों के बीच अपनी स्मृतियों के माध्यम से जागरूक किया। दूसरे कार्यक्रम अधिकारी डॉ नंदलाल चौरसिया ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ अरुण प्रताप यादव डॉ अनूप पांडे एवं शोध छात्रों में राजेश कुमार गुप्ता सोमेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh