उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का जनपद भ्रमण, कई मुद्दों पर अधिकारियों से कर सकते हैं बातचीत
बिलरियागंज/आजमगढ़ उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्त का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन जनवरी को सुबह 11 बजे नेत्र मंदिर सीतापुर (सदर अस्पताल के बगल में) वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उसके बाद 12 बजे सर्किट हाउस कोटवा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 12.30 बजे निर्यातकों, व्यापारियों, उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक करेंगे। सर्किट हाउस में एक बजे सर्किट हाउस डीएम, एसपी व जिले के समस्त नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक आदि प्रशासनिक अधिकारी एवं बोर्ड से संबंधित सभी विभागों, कर एवं करेतर विभाग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 2.30 बजे घोसी जनपद मऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

























































Leave a comment