Latest News / ताज़ातरीन खबरें
निज़ामाबाद नगर पंचायत द्वारा ठंड को देखते हुए जगह जगह की गई अलाव की व्यवस्था
निज़ामाबाद आज़मगढ़।निज़ामाबाद नगर पंचायत द्वारा पूरे कस्बे में नुक्कड़ चौराहों पर ठंड को देखते हुए अलाव जलाए जा रहे हैं।यह अलाव प्रतिदिन जलाए जा रहे है इसके लिए नगर पंचायत के कर्मचारी जाकर स्वयं निगरानी करते रहते है और प्रत्येक दिन लकड़ी हर नुक्कड़ चौराहों पर गिराकर अलाव जलवाते है।कस्बेवासियों को कोई दिक्कत न हो ठंड से लोगो को कुछ राहत मिले इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा यादव और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी प्रहलाद पांडेय खुद नगर का भ्रमण कर समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते है।






















































Leave a comment