Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जहरीले जानवर के काटने से 13 वर्षीया बालिका की मौत

दीदारगंज (आजमगढ़)।दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जहरीले जानवर के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
दरियापुर गांव निवासी अखिलेश गौतम रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब के पटियाला में रहते हैं। करीब एक माह पूर्व उनकी पत्नी नीतू भी अपने पांच वर्षीय बेटे के इलाज के लिए पटियाला चली गई थीं। घर पर अखिलेश का बड़ा बेटा अपनी दो बहनों के साथ रह रहा था।
शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद करीब नौ बजे तीनों भाई-बहन एक ही चौकी पर सो गए। बताया जा रहा है कि रात में बीच में सो रही 13 वर्षीय सोनाक्षी को किसी जहरीले जानवर ने काट लिया। रात करीब तीन बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे जौनपुर के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनाक्षी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पटियाला से उसके माता-पिता नीतू और अखिलेश गौतम घर पहुंचे। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में सोनाक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh