Politics News / राजनीतिक समाचार

कांग्रेस की बैठक में जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर हुई बैठक

देवरिया।देवरिया जनपद के बैतालपुर में आज बुधवार को कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल की देखरेख में संपन्न हुई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पार्टी का जनाधार वापस दिलाना था।

बैठक में वक्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ तथा ब्लॉक स्तर पर पार्टी को पुनर्जीवित करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उन प्रमुख बिंदुओं की पहचान की, जिन पर प्राथमिकता से काम करके पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।

एआईसीसी (AICC) ऑब्जर्वर भैया जी पवार, पीसीसी (PCC) से शैलेंद्र यादव और अमरींद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के ढांचे को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाकर विश्वास कायम रखने पर जोर दिया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से सुयश मणि, जयदीप त्रिपाठी, भरथ मणि, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh