जंतर मंतर पर छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सलेमपुर को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
देवरिया।जंतर मंतर पर हुए छात्रों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी व इंडिया गठबंधन के नेताओं के द्वारा उठाए गए कदमों के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण पांडे वह दिव्यांग राष्ट्रीय एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों और दिव्यांग जनों ने प्रदर्शन किया तथा उपजिला अधिकारी सलेमपुर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र भूषण पांडे ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर गई है और छात्रों के मांग को ना मानने के बजाय उनके ऊपर लाठी चार्ज करवा रही है जो निंदनीय है यह कार्य उचित नहीं है की कोई अपने हक की मांग करें उसके साथ सरकार पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कराए।
एसडीएम सलेमपुर को ज्ञापन देते के समय 50 की संख्या में कांग्रेसी तहसील परिसर में उपस्थित रहे।
























































Leave a comment