तीन सूत्रीय मांग को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने एसडीम को दिया ज्ञापन
देवरिया।कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कांग्रेसियों के साथ बरहज तहसील में पहुंचकर एसडीएम बरहज को तीन सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया रवि प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति किया गया है ताकि ग्राम वासियों को समय पर आसानी से सरकार द्वारा प्रदत सहायता एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने जा सके किंतु वर्तमान में तहसील के तमाम ग्राम सभा में या सुविधा सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है जिससे ग्रामीण शहर में आने तथा व्यक्तिगत ऑनलाइन केंटो पर चक्कर लगा रहे हैं जिससे वह सुविधा एवं सरकारी सहयोग से वंचित रह रहे हैं।
तमाम लेखपाल अपने मुंशी रखे हुए हैं जिससे गरीब जनता उन मुंशीयों के चक्कर में समय तथा पैसा दोनों बर्बाद कर रही है जो कि राजस्व की मूलभूत सिद्धांतों के विपरीत है।
साथी उन्होंने कहा कि परासिया तिवारी की खतौनी भी अपलोड नहीं है जिससे प्रमाणिक कोई भी प्रति नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि ममता के अनुरूप तथा जनता के लाभार्थी आवश्यक कदम उठाते हुए समस्याओं का तत्काल समाधान करावे अन्यथा हम कांग्रेस जन एवं व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस संदर्भ में यदि आंदोलन होता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं राजस्व की होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला महासचिव राकेश तिवारी उर्फ भोला, अखिलेश सिंह, काशी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आचार्य हरेंद्र नाथ, अखिलेश सिंह, उदय शंकर सिंह,सूर्य प्रताप सिंह,गब्बर सिंह, जितेंद्र सिंह, विनायक सिंह, विनय प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, दिनेश, रमेश, श्रीपति ,बृजेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, बलिराम सिंह, प्रभाकर सिंह,उदय पाल सिंह, रामप्रीत ,अखिलानंद तिवारी ,अशोक सिंह ,अवध, अजहर अंसारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।






















































Leave a comment