Latest News / ताज़ातरीन खबरें
लालगंज में दो घण्टे विलम्ब से शुरू हुआ मतगणना... लापरवाही
लालगंज (आजमगढ़ )पंचायत चुनाव कि मतगणना निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलम्ब से अव्यवस्थाओं के बीच कोविड 19व राज्य निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन कि धज्जियां उड़ाते हुए शुरू हुआ । दोपहर बाद 3:15बजे पहला परिणाम ग्राम अमिलिया का घोषित किया गया । अमृता को 249मत तथा वन्दना को 149मत मिले । निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार ने अमृता को निर्वाचित घोषित किया । ब्लॉक में 17न्याय पंचायत हैं मतगणना हेतु 68टेबल लगे हैं । प्रभारी निरीक्षक देवगांव एस पी सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर राकेश सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मतगणना स्थल पर उपस्थित थे ।
























































Leave a comment