Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कूड़े के ढेर में मिले भारतीय जनता पार्टी के झंडे, भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने समाजवादी पार्टी पर लगाया आरोप

आजमगढ़। जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कलेक्टर के सामने अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी का झंडा कूड़े के ढेर में फेंका हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद की राजनीति भी गर्म हो गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने जहां इस घटनाक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी पर सीधा आरोप लगाया वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संदीप कपूर ने कहा कि जो पार्टी अपने झंडे का सम्मान नहीं बचा पा रही, वह देश की जनता का क्या सम्मान बचा पाएगी।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम का दोष समाजवादी पार्टी पर थोपते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हम लोगों ने झंडा लगाया था, कुछ लोग भाजपा के झंडे का अपमान करके सोचते हैं कि वह पार्टी का अपमान करेंगे, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी द्वारा पार्क में धरने का आयोजन किया गया था, उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी के झंडे को निकाल कर फेंक दिया गया। यह लोग दूषित मानसिकता से काम करते हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के पार्टी का झंडा लगा है हम लोगों ने तो कोई आपत्ति नहीं किया। यह लोग जहां-जहां हम लोगों को अपमान करेंगे हम लोग उतने ही आगे बढ़ते जाएंगे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh