Azamgarh|ननिहाल में आई 6 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी, दर्ज हुआ मुकदमा
अतरौलिया। ननिहाल में आई 6 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी, दर्ज हुआ मुकदमा। बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के घर उसकी 6 वर्षीय भांजी अपने ननिहाल में रहने के लिए आई थी कि गांव का एक 15 वर्षीय युवक ने उस लड़की को गलत नीयत से टॉफी बिस्कुट देकर अश्लील हरकतें करता रहता था ,जब लड़की ने इस बात की जानकारी अपने मामा और मामी को बताई तो उसके मामा ने अतरौलिया थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही एक 15 वर्षीय युवक जो मेरी भांजी को ट्रॉफी बिस्किट देने के बहाने अपने पास बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सविंद्र राय ने पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वही पीड़ित लड़की के बयान के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






















































Leave a comment