घोसी कोतवालीपुलिस ने कोतवाली से लेकर मधुबनमोड़ तक पैदलमार्च कर लोगों से पटरियों से अतिक्रमण हटवाया।
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने तहसील से लेकर मधुबनमोड़ तक पैदलमार्च कर सड़क की पटरियों पर सामान रख कर या ठेला आदि लगा कर अतिक्रमण करने वालों को सूचित कर उनसे सामानों को तुरन्त हटाया। साथ ही निर्देशित किया कि आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को पुलिस बल कोतवाली से लेकर स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर,बस स्टेशन होते हुए मधुबन मोड़ तक पैदल गस्त करते हुए मुख्य सड़क के किनारे पटरियों तक दुकानदारों द्वारा सामान रख कर या ठेला लगाने वालों द्वारा ठेला, सामान आदि रख कर आवागमन में बाधा पहुंचाने वालों को अतिक्रमण करने से बाज आने की बात कहते हुए तुरंत सामानों को हटाने को कहा। साथ ही कोतवाल रास्ते में लोगों से संवाद भी करते हुए दिखे। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने लोगों से अनुरोध किया कि सड़क की पटरियों पर सामान, ठेला आदि रख कर अतिक्रमण न करे। टेंपो, ई रिक्शा आदि को भी चेताया कि वे सड़क पर अपने साइड से चले और जाम न लगने दे।





















































Leave a comment