घोसी तहसील में किसान फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने हेतु एसडीएम ने गांवों का निरीक्षण के दिया तेजी लाने का निर्देश
घोसी।मऊ। फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम के निर्देशों के क्रम में, एसडीएम अशोक कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के कई गांवों का सघन निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने, फॉर्मर रजिस्ट्री आइडी को लेकर दिया निर्देश। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 'फार्मर रजिस्ट्री' की प्रक्रिया की गति को बढ़ाना और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना रहा।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के अमिला, कामसेन आदि गांवों का भ्रमण कर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य, फॉर्मर आइडी की प्रगति का जायजा लिया। और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित लेखपालों और फार्मर आईडी बनाने में लगे अन्य कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति इस आईडी से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि:
"शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। फार्मर आईडी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी किसानों का पंजीकरण पूर्ण कर उन्हें डिजिटल पहचान प्रदान की जाए
मौके पर उपस्थित रहे राजस्व कर्मी
निरीक्षण के समय कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के सम्बन्धित गावों के मौके पर लेखपाल के साथ कोटेदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






















































Leave a comment