Politics News / राजनीतिक समाचार

अंबेडकर जयंती पर घोसी में निकला विशाल महा मैत्री मार्च। सभी वर्गों की रही भागीदारी

घोसी। मऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को घोसी नगर में भव्य महा मैत्री मार्च निकालकर लोगों को शिक्षित, भाईचारा ,संगठित और जागरूक होने का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महा मैत्री मार्च की शुरुआत मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के समीप से हुई। समाजसेवी डॉ. रामविलास भारती, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, सांसद राजीव राय ,पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर एवं पूर्व प्रमुख डा सुजीत सिंह आदि के नेतृत्व में निकले इस जुलूस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। मार्च के दौरान लोगों ने बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मैत्री मार्च में सोमारीडीह, धरौली, मानिकपुर असना, कस्बा खास मुस्किया, होलीपुर, तिलई, गौरीडीह, जमीन कैलवर, बड़ागांव, खत्रीपार सहित कई गांवों से निकले जयंती जुलुस सम्मिलित होते हुए जुलुस के साथ मिलते गए। महा मैत्री मार्च से  नगर के प्रमुख मार्गों  मझवारा मोड़, सिनेमा हाल, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते किसान सहकारी चीनी मिल घोसी पहुंचकर संपन्न हुआ।
मार्च के दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” और “बाबा साहब अमर रहें” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि जो समाज अपने गौरवशाली अतीत को भूल जाता है, उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। इसलिए सभी को अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
नेताओं ने समाज में फैली कुरीतियों और व्यसनों को त्यागने का आह्वान करते हुए लोगों से मुख्यधारा से जुड़कर देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर सांसद राजीव राय,जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण राजभर डब्लू, रुपेंद्र भारती, आलोक कुमार, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र जीतू मद्धेशिया, राम प्रवेश भारती, एड सन्नी राव,प्रवीण कुमार, अतुल शर्मा,शनि राव, जीवन प्रकाश, संजय सिंह,बेचन निषाद, जयनाथ निषाद, विशाल सिंह,अभिषेक परमार सहित हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh