श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
देवरिया।स्थानीय रूद्रपुर टैक्सी स्टैंड रोड बरहज में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ कथा के मुख्य यजमान विवेकानंद तिवारी श्रीमती उषा तिवारी द्वारा पूरे लाव लश्कर के साथ सरयू तट से कलश भरकर अपने निज निवास पर कलश स्थापित करते हुए व्यास पीठ का पूजन किया तत्पश्चात वृंदावन धाम से पधारे हुए आचार्य राघवेंद्र शास्त्री जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कथा के आज प्रथम दिन श्रीमद् भागवत महात्म की चर्चा करते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से भवसागर की अनंत गहराइयों से पार लगाने वाली जन्म जन्मांतर के पुण्य संचित करने वाली और अज्ञान के अंधकार को मिटाकर परम आध्यात्मिक तृप्ति प्रदान करने वाली साक्षात भगवान श्री हरि की वांग्मय मूर्ति श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतमई ज्ञान गंगा के श्रवण मात्र से जीव का सदा कल्याण हो जाता है जीव अपने जीवन में धर्म अर्थ काम और मोक्ष चारों को प्राप्त कर लेता है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि वह श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करें जिससे सदा कल्याण हो सके।
कथा के इस अवसर पर नित्यानंद तिवारी, शिवानंद तिवारी ,अखिलानंद तिवारी, संपूर्ण आनंद तिवारी, कृपानंद तिवारी, श्रद्धानंद तिवारी, अभयानंद तिवारी, कृष्णा, दर्श, कुंज, प्रज्ञान, अनमोल, अपूर्व, अम्बयान सहित अनेक श्रद्धालु जन ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।

























































Leave a comment