Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक को किया सील , -डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

देवरिया। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के न्यू कॉलोनी स्थित अवैध रुप से संचालित एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। उन्होंने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों को सील करके मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई किया।
 डिप्टी सीएमओ अश्वनी मुख्य नेतृत्व में तीन सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यू कॉलोनी स्थित आविका क्लिनिक का नाम बदलकर तृषिका क्लिनिक के से संचालित हो रहे अस्पताल पर छापा मारा। टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। मोके पर अस्पताल के मौजूद कर्मचारी सरिता यादव व खुशबू चौहान ने टीम को बताया कि दो दिन पूर्व ही अस्पताल का नाम अविका से तृषिका क्लिनिक किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि  क्लिनिक के पैड पर फीजिशियन डॉ दयाशंकर राय का नाम लिखा था। उपस्थिति कर्मचारियों द्वारा टीम को क्लिनिक का कोई भी अभिलेख न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर यह छापेमारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चल रही है। अवैध हास्पिटल बंद कराने तक यह अभियान जारी रहेगा।
छापेमारी के दौरान टीम में अरुण शाही, सूरज आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh