पार्वती के प्रश्न का उत्तर भगवान शिव ने दिया कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर
देवरिया।स्थानीय श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम के प्रांगण में नव दिवसीय कथा का शुभारंभ अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज ने व्यास पीठ का पूजन कर किया।
अवध धाम से पधारे हुए धीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा के चौथे दिवस शिव पार्वती विवाह की कथा को आगे बढ़ते हुए कहा कि भगवान शिव और मां पार्वती कैलाश पर्वत पर पहुंचकर बट की शीतल छाया में आसान लगा कर बैठ गए और भगवान के नाम का चिंतन करने लगे मां पार्वती को लगा कि आज प्रभु बड़े प्रसन्न है ऐसा अवसर जानकर मां पार्वती ने भोलेनाथ से कहा की प्रभु मैं प्रभु श्री राम की कथा श्रवण करना चाहती हूं भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होंगे और पार्वती को गिरिराज कुमारी करके तीन बार धन्यवाद दिया बाबा तुलसी मानस में लिखते हैं कि
धन्य धन्य गिरिराज कुमारी पूछेउ प्रश्नजगतहितकारी।। पूछेउ रघुपति कथा प्रसंग
सकल लोक जग पावनि गंगा।।
भगवान शिव ने कहा कि तुमने लोक कल्याण की भावना से भगवान की कथा जानने के लिए प्रश्न किया है भगवान शिव ने तुरंत भगवान का स्मरण किया पूरी मानस की कथा भगवान शिव के हृदय में उतर गई भगवान शिव ध्यान मग्न हो गए काफी देर तक जब भगवान शिव कुछ बोल नहीं तो पार्वती को लगा कि कहीं पिछली बार जैसा भोलेनाथ समाधि में तो नहीं चले गए क्योंकि एक बार भोलेनाथ के पास पास जब सती के रूप में थी पार्वती पहुंची प्रभु श्री राम की परीक्षा के बाद तो शंकर सम्मुख आसान दिना।
उसे प्रकरण में
बितेउ संवत सहस सत्तासी। सत्तासी वर्ष तक भोलेनाथ समाधि में चले गए।
इस बार पार्वती ने प्रस्ताव किया था राम कथा सुनाने
जिस पर प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने भगवान के अवतार से लेकर बाल लीला, विवाह लीला, वन गमन ,सीता हरण ,रावण वध और अवध वापस आकर राज्याभिषेक तक की कथा भगवान शिव ने मां पार्वती को सुनाएं पार्वती ने निवेदन किया प्रभु जो मैं ना जानती हूं उसे भी आप सुनने का कष्ट करें तब भगवान शिव ने निर्गुण निराकार ब्रह्म शगुन सकार कैसे बने इसकी भी चर्चा की।
के दौरान आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज, प्यारे मोहन सोनी,शेषनाथ रावत, अनमोल मिश्रा,अभय पांडेय ,अंचल पाठक, हरिशंकर पांडे, रामाश्रय यादव श्याम मिश्रा,केदार बारी, रामनिवास उपाध्याय , आदित्य नारायण पांडे, प्रभु नाथ शर्मा, सुभाष यादव, नागेंद्र तिवारी, दिनेशमणित्रिपाठी, रमेश चौरसिया कौशल किशोर शुक्ला,ओमप्रकाश मिश्रा,
हरेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता,
शशिकला शर्मा, गिरिराज देवी ,माया देवी, हेमलता शर्मा , अमृता मिश्रा ,पदमा दीक्षित, आकांक्षा मिश्रा पूनम पांडे, पुष्पा पांडे ,रीता यादव, वंदना यादव सुमिति गोड़ सहित अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

























































Leave a comment