Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुलतानपुर में फूड विभाग का छापा: फर्जी लाइसेंस पर बिक रहा था दूध, 210 लीटर ‘मस्त-मस्त पेस्ट्री’ नष्ट

•धरहरखुर्द की पैकेजिंग यूनिट में बड़ा खुलासा, बिना लाइसेंस चल रही थी निर्माण इकाई, मशीनें सील
सुलतानपुर |जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मिल्क पैकेजिंग यूनिट की पोल खोल दी। छापेमारी में सामने आया कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करते हुए फर्जी और निरस्त लाइसेंस नंबर के सहारे दूध की बिक्री की जा रही थी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में पहुंची टीम ने धरहरखुर्द स्थित यूनिट का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि दूध के पैकेटों पर अंकित लाइसेंस नंबर पहले ही समाप्त हो चुका है, बावजूद इसके उसी नंबर से उत्पाद बाजार में धड़ल्ले से खपाए जा रहे थे।
टीम ने मौके से दूध और क्रीम के तीन नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। यहीं नहीं, बिना वैध लाइसेंस संचालित ‘मस्त-मस्त पेस्ट्री’ निर्माण भी पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 210 लीटर पेस्ट्री (करीब ₹3600 कीमत) को तत्काल नष्ट कर दिया गया।
खाद्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण में लगी तीन मशीनों को सील कर दिया और संचालक को सुधार नोटिस थमा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के उल्लंघन पर अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
प्रशासन ने साफ कहा है कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh