Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशनशक्ति के तहत घोसी एंटी रोमियों टीम ने युवतियों , महिलाओं को चौपाल के माध्यम से जागरूक किया।

घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली की ऐंटी रोमियों टीम के सदस्यों ने शनिवार को घोसी क्षेत्र के लखनीमुबारकपुर मझवारा गांव जाकर महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं, अभिभावकों को जागरूक करने के साथ उनको जरूरत के समय उपयोगी हेल्प लाइनों को बताया। कहा की गांव में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों के आस पास घूमने वाले युवकों आदि पर कड़ी नजर बनाए रखें।
मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण के तहत एसपी इलामारनजी के दिशा निर्देशन में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के एसआई यशोदा, आरक्षी काजल सिंह आदि के साथ एंटी रोमियो स्क्वाड लखनीमुबारकपुर मझवारा पहुंच कर  महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के तहत् 1090- महिला हेल्पलाइन नंबर , 112- पुलिस आपातकालीन सेवा डायल, 1930- साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 102- गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 108- एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन एवं अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।खास कर महिलाओं को शोहदों आदि से जागरूक करने के साथ उनको गांव या घर के पास बेमतलब घूमने वाले युवकों पर कड़ी नजर बनाए रखने के साथ उनसे आने का कारण जाने। घरेलू हिंसा पर मुखर होने की बात कही। उनको विभिन्न हेल्प लाइनों के विषय में भी अवगत कराते हुए समय समय पर उनका सदुपयोग़ करने की बात कही। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं, युवतियों में आत्मविश्वास पैदा करना है। जब उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा तो वे समस्याओं का स्वयं मुकाबला कर सकेगी। महिला अपराध में कमी होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh