Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नव दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

देवरिया।स्थानीय श्री कृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के प्रांगण में नव दिवसीय कथा का शुभारंभ अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज ने व्यास पीठ का पूजन कर किया।
अवध धाम से पधारे हुए धीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा के प्रथम  दिवस पर गजेंद्र मोक्ष की कथा का रसपान कराते हुए कहा कि ग्राह ने गज का पांव पड़कर सरोवर में डूबने लगा तब गजेंद्र ने भगवान को आवाज़ लगाई जिस समय गजेंद्र ने भगवान को पुकारा भगवान लक्ष्मी के साथ विराजमान थे भक्ति गजेंद्र की आवाज सुनकर भगवान उसकी रक्षा के लिए दौड़ पड़े लक्ष्मी जी ने पूछा प्रभु इतनी शीघ्रता  से कहां जा रहे हैं जिस पर भगवान ने कहा हाथी की रक्षा करने हां लक्ष्मी ने सुनी थी वहां निकला जहां हाथी था भगवान से बड़ा भगवान का भक्त होता है इसलिए भगवान ने पहले ग्रह का उद्धार किया और अपने भक्त की रक्षा की।
कथा के दौरान आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज, प्यारे मोहन सोनी, रमेश तिवारी अनजान, विश्वनाथ यादव, शेषनाथ रावत,अनमोल मिश्रा,अभय पांडेय ,अंचल पाठक, हरिशंकर पांडे, रामाश्रय यादव, विजय कौशल, कृष्ण पांडे, दिपक, सुर्य प्रकाश, संदीप, शशिकला शर्मा, गिरिराज देवी ,माया देवी, हेमलता शर्मा ,तारा देवी, सहित अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh