Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ

 देवरिया।ग्राम कटईलवा सोनावे मंदिर प्राथमिक  विद्यालय पर वैदिक मंत्रों के मंदिर के पुजारी आचार्य संगम तिवारी ने वैदिक मंत्रों के बीच पूरे विधि विधान के साथ अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ कराया। पुरानी भारतीय संस्कृति परम्परा को कायम रखने के लिए ‌विद्यालय  की प्रधाना अध्यापिका अमृता मिश्रा ने पूजा पाठ किया अमृता मिश्रा ने कहा कि पहले उपयन संस्कार के बाद बच्चे प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने गुरु के पास चले जाते थे, गुरु के द्वारा उन्हें शिक्षा दिया जाता था गुरु और शिष्य की परंपरा को कायम रखने और बच्चों की स्मृति को स्मरण करने के लिए रामचरित्र मानस का पाठ प्रारंभ किया गया जिसमें बच्चे भी रामचरितमानस पाठ कर शिक्षा व संस्कार ग्रहण करें ले संपूट पाठ के रूप में गुरु गृह पढ़न गए रघुराई। अल्प काल विद्या सब आई ।।इस मंत्र के साथ नन्हे बच्चों ने रामचरितमानस का पाठ पुरे मनोयोग से पढ़ते  हुए दिखाई दिए इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में गजब उत्साह दिखा । मानस पाठ के इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अमृता मिश्रा, सहा अध्यापिका दुर्गा जयसवाल, ज्योति मिश्रा, रानी यादव, प्रीति गुप्ता, शिक्षामित्र पल्लवी गुप्ता ,सोनावे माता मंदिर के पुजारी संगम तिवारी प्रभाकर पांडे सहित विद्यालय की छात्रा-छात्र एवं आसपास के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh