Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भटनी-औंड़िहार रेलखंड के पिवकोल-सलेमपुर-लाररोड के दोहरीकरण विद्युत कार्य का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने किया निरीक्षण

मऊ । वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन, परिचालन की सुगमता एवं गाड़ियों की अधिक गति देने  के साथ  मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार(125.30 किमी) रेल  खंड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत  पिवकोल-सलेमपुर-लाररोड (14.51 किमी) दोहरीकृत लाइनों के साथ विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के पश्चात प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  संजय सिंघल द्वारा विद्युतीकरण का संरक्षा परीक्षण 23 मार्च 2026 किया गया । इस खण्ड के विद्युतीकरण के संरक्षा निरीक्षण के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक एस.पी.एस यादव ,वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक(आप) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य)  सौरभ राठौर  सहित वाराणसी मंडल,रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी इंजीनियर/कर्मचारी समेत विद्युत कर्षण विभाग के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

  प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने विद्युतीकरण के संरक्षा निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले किमी संख्या 06/9-11 पर स्थित ब्रीज संख्या 08 का गहन  निरीक्षण किया और निरीक्षण के क्रम में ब्रिज का  संकेतक बोर्ड (Sign Boards) एवं लोड लिमिट का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिया । 

इसके पश्चात सलेमपुर किमी संख्या 09/9-11 पर स्थित स्वीच प्वाइंट का निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिया । इसके बाद प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  ने सलेमपुर  और लार रोड़ यार्ड का निरीक्षण किया और निरीक्षण के क्रम में निरीक्षण में ट्रैक की स्थिति, ओवर हेड ट्रेक्शन  लाइन एवं क्रॉसिंग, सिग्नल प्रणाली का  गहन निरीक्षण किया ।   उन्होंने ने विद्युतीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, ट्रेक्शन पोल, सिगनलिंग पोस्ट क्लियरेंस ,अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,ब्लॉक ओवर लैप,फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प, फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण  फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी । सलेमपुर  रेलवे स्टेशन पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने दोहरीकृत रेल खण्ड के विद्युतीकरण के मुताबिक विकसित विभिन्न कार्यो का निरीक्षण में सभी कार्य मानक के  अनुरूप पाया ।  

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने  इस  रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फाटकों पर (RE ARIA) विद्युतीकरण के अनुरूप किए गए बदलाव का निरीक्षण किया और विद्युतीकृत सेक्शन में उपयोगी सेफ्टी उपकरणों की  जाँच की साथ ही गेट मैंनों का सेफ्टी टूल्सों को परखा । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने टावर बैगन से विद्युतीकरण के मानकों का गहन परिक्षण किया तदुपरांत वे सलेमपुर  स्टेशन की ओर बढ़े  जहाँ उन्होंने ने खण्ड में पड़ने वाले  विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स एवं उपकरणों की जाँच की, साथ ही सेक्शन में पड़ने वाली कर्वेचरों ट्रैक्शन लाइन की ऊँचाई एवं त्वरण का मापन किया और मानक के अनुरूप ट्रैक्शन लाइन से  स्टेशन एवं सिगनलों  की सुरक्षित  दूरी एवं उपकरणों का संस्थापन सुनिश्चित किया । उक्त जानकारी अशोक कुमार    जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh