Politics News / राजनीतिक समाचार

बरहज विधानसभा की आम आदमी पार्टी की हुई बैठक

देवरिया।सोमवार को बरहज क्षेत्र के अंतर्गत भलूअनी में मां सरस्वती आई टी आई कॉलेज पर आम आदमी पार्टी विधान सभा बरहज की बैठक किया गया। बैठक में विधान सभा बरहज को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जनसंपर्क किया जायेगा। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि पार्टी का विस्तार तेजी से बढ़ रहा है आज युवा अनिल कुमार यादव ने पार्टी की सदस्यता ली, नौजवानों की पहली पसंद बनती जा रही है। पार्टी की आगामी बैठक विधान सभा रुद्रपुर दिनांक 25 मार्च को की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सचिव रामकिशोर चौहान,पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वसन्त कन्नौजिया, अमित कुमार भारती विधान सभा उपाध्यक्ष, घनश्याम मिश्रा, दयालू चौहान विधान सभा महासचिव, शिवबहादुर सिंह विधान सभा सचिव, ब्रह्मा यादव , दुखहरन चौहान, मुंशी सिंह, सहित आदि लोग मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष जमील अहमद ने किया। कार्यक्रम में शहीदे आजम भगत सिंह,राज गुरु, सुखदेव, जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इन्हें याद करते हुए पार्टी क्रांतिकारियों की विचारों पर चलने कार्य कर रही है और इनको सपनो पार्टी पूरा करेंगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh