सरयू विद्यापीठ का30 वा वार्षिकोत्सव संपन्न
देवरिया।सरयू विद्यापीठ बरहज का 30 वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र (शाका), सभाध्यक्ष बाबू विजयेश्वरी सिंह, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल,डा० पी एन तिवारी,अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह,प्रधानाचार्य रमेश तिवारी 'अनजान' ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन कल्याणी तिवारी ने किया।
स्नेहा,तरन्नुम,अंशिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।सरस्वती वंदना के पश्चात् विद्यापीठ के प्रधानाचार्य ने अतिथियों को पुष्प-हार एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
विद्यापीठ के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत 'तूं कितनी अच्छी है,कितनी भोली है मां..'आर्या तिवारी, शमा, नित्या,'आयो रे शुभ दिन आयो रे..आयुशी,नव्या,अंजली ने प्रस्तुत कर मन मोह लिया। 'कंजूस पंडित ', वृद्धाश्रम ', स्कूल लाइफ ड्रामा, 'रावण वध','वर्तमान गैस सिलेंडर की समस्या' आदि नाटकों ने दर्शकों तालियां से उत्साहवर्धन के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र 'शाका' ने कहा कि शिक्षा मौलिक अधिकार है। अच्छी शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है।बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सुग्रीव पांडेय, गणेश प्रसाद मिश्र, अरविंद त्रिपाठी,रामेश्वर प्रसाद यादव, शिवानंद तिवारी, राजाराम पाण्डेय अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद,संतोष मद्धेशिया, संजय तिवारी,अजय कुमार जायसवाल,मनोज गुप्ता,रामाजी तिवारी, रविकांत तिवारी, रमेश दुबे, सुमित्रा देवी, सावित्री चौहान, जान्हवी वर्मा, रोशनी कनौजिया, शारदानन्द गुप्त,आदि सैकड़ों महिला-पुरुष दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने अतिथियों,अविभावकों एवं शिक्षकों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।























































Leave a comment