Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रेन से टकराने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मिली

बलिया। जिले की बलिया- मऊ रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। सूचना पर पहुंची गड़वार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी, तभी युवक ट्रेन की जद में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और गड़वार थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दी। युवक के ट्रेन की चपेट में  आने की घटना स्पष्ट नहीं हो सका है जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh