Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एस टी एफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिनी कंटेनर से 354 किलो गांजा बरामद अंतरराज्यीय तस्कर गिरफतार

•छत्तीसगढ़ से तस्करी कर यूपी में सप्लाई करता था गांजा, अमौड़ा टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया
•मिनी कंटेनर की गुप्त कैविटी में छिपाकर रखी थीं 14 बोरियां, कीमत करीब 34 लाख रुपये
आजमगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ लखनऊ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से करीब 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ लखनऊ टीम और थाना गम्भीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक मिनी कंटेनर ट्रक आजमगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले एक संदिग्ध मिनी कंटेनर ट्रक (UP-79 AT-9418) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाई गई प्लास्टिक की गुप्त कैविटी से 14 बोरियों में छिपाकर रखा गया कुल 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद चालक राजीव कुमार यादव (38 वर्ष), निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 850 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए गांजे को मिनी कंटेनर में बनी गुप्त कैविटी और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जाता था, ताकि सामान्य चेकिंग में पकड़े जाने की संभावना कम रहे।इस संबंध में थाना गम्भीरपुर में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसटीएफ लखनऊ और गम्भीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh