Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर। नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहने वाले वीरेंद्र प्रताप अस्थाना की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि मूल रूप से बदलापुर निवासी वीरेंद्र प्रताप अस्थाना उम्र 75 वर्ष ,वर्तमान में नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रह रहे थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे वे किसी कार्य से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रात में वाराणसी पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं और घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बाइक सवार की तलाश की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh