तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर नगर पालिका परिषद में हुआ खुशी का इजहार छूट पटाखे बटी मिठाइयां
देवरिया।आज पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा पटाखे फोड़े गए तथा एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है, जिन्होंने देश के हर वर्ग का विश्वास जीता है। साथ ही माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति, संगठनात्मक क्षमता एवं मजबूत नेतृत्व ने भी इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के संगठनात्मक योगदान इन सभी के समन्वित प्रयासों ने इस विजय को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।
असम, पुडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन, सख्त कानून-व्यवस्था और विकास मॉडल की व्यापक चर्चा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जनता में विश्वास को और मजबूत किया है, जिससे भाजपा को राजनीतिक बढ़त बनाने में सकारात्मक माहौल मिला है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम जायसवाल जी, नगर उपाध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी, श्री विजय सिंह जी व माननीय सभासदगण श्री धर्मवीर सिंह जी, श्री सतेंद्र यादव जी, श्री शुभम निषाद जी, श्री उमेश यादव जी, श्री रामभवन सोनकर जी सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
यह जीत न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक भी है, जिससे देश में विकास और सुशासन की दिशा और अधिक मजबूत होगी।
























































Leave a comment