Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भैंस के बच्चे को नहलाते समय पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत, भदेवरा गांव में मातम

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी। गांव के पास स्थित एक पोखरे में भैंस के बच्चे को नहलाने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, भदेवरा गांव निवासी संजय यादव (50), पुत्र स्वर्गीय केदार यादव, सोमवार दोपहर अपनी भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय भैंस का बच्चा अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। उसे बचाने और वापस खींचने के प्रयास में संजय यादव का पैर फिसल गया और वे भी गहरे पानी में चले गए।

बच्चों के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण
हादसे के वक्त पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। जैसे ही उनकी नजर डूबते हुए संजय पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों ने आनन-फानन में पोखरे में उतरकर खोजबीन शुरू की।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
काफी मशक्कत और जाल डालने के बाद ग्रामीणों ने संजय यादव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई व पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh