चांदपार अंडरपास जाम प्रकरण में 10 नामजद सहित 80-100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
देवरिया।स्थानीय भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार अंडरपास के पास युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने, राहगीरों से अभद्रता करने और लोक शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद तथा 80-100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक सूरज राजभर पुत्र मधु राजभर निवासी वार्ड-रामपुर खुरहुरिया का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ली, बेंच और मोटरसाइकिल लगाकर देवरिया-भटनी मार्ग बाधित कर दिया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई वाहन, एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंस गईं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि भीड़ ने रास्ता खाली नहीं किया और राहगीरों से गाली-गलौज व धमकी दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति नियंत्रित की गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर बी एन एस एस की धारा (173) की बिभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
नामजद आरोपी में विशाल राजभर पुत्र श्याम बिहारी, निवासी रामपुर खुर्दुरिया, थाना भटनी, जनपद देवरिया।
कृष्ण कुमार राजभर पुत्र राजेश राजभर, निवासी रामपुर खुर्दुरिया, थाना भटनी, जनपद देवरिया।
श्याम बिहारी राजभर पुत्र भोला राजभर, निवासी रामपुर खुर्दुरिया, थाना भटनी, जनपद देवरिया। कुंदन सिंह पुत्र रामनिवास सिंह, निवासी रामपुर खुर्दुरिया, थाना भटनी, जनपद देवरिया। मोनू यादव पुत्र शुभनारायण यादव, निवासी कोड़ा ठाकुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया।मुकेश पुत्र सुदर्शन राजभर, निवासी कोड़ा ठाकुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया। नीरज पुत्र बीर बहादुर, निवासी कोड़ा ठाकुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया। शनि राजभर पुत्र जानार्दन राजभर, निवासी चांदपार, थाना भटनी, जनपद देवरिया। शिवानंद पुत्र स्व. रामदरश, निवासी देहरी सतरांव, थाना बरहज, जनपद देवरिया। सूरज पुत्र राजू, निवासी भीठा, थाना भटनी, जनपद देवरिया। सहित 80-100 अज्ञात महिला-पुरुष नाम-पता अज्ञात।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है, और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।





















































Leave a comment