गुरुकुलम विद्यापीठ में पृथ्वी दिवस पर भव्य आयोजन, चित्रकला प्रतियोगिता व स्वच्छता अभियान में छात्रों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी
देवरिया।सीबीएससी बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध गुरुकुलम विद्यापीठ में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को मनाने के लिए विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने “पृथ्वी बचाओ”, “हरित पर्यावरण”, “जल ही जीवन है” और “प्रदूषण मुक्त भारत” जैसे विषयों पर आकर्षक और जागरूकता से भरपूर चित्र बनाए। छात्रों की रचनात्मकता और संदेश देने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान आराध्या पांडेय कक्षा - 8 और निर्जला कक्षा - 9
द्वितीय स्थान पूजा यादव कक्षा - 9 और रिशु यादव कक्षा - 9
तृतीय स्थान प्रतिभा यादव कक्षा - 9 और प्रियल त्रिपाठी
कक्षा - 7
चतुर्थ स्थान गौरी पांडेय कक्षा - 8 और परी राव कक्षा - 6
पंचम स्थान आरोही कुशवाहा कक्षा - 5 स्वाति सिंह कक्षा - 8
इन सभी विजेताओं को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान और मेडल दिए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इसके साथ ही विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान भी चलाया। उन्होंने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता का पालन करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास, जैसे पेड़ लगाना, जल बचाना और स्वच्छता बनाए रखना, हमारे भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारा, बल्कि उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद रहा।





















































Leave a comment