महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की देन, तुरंत लागू करे सरकार - विजयशेखर मल्ल रोशन
देवरिया।कांग्रेस की बैठक में उठा महिला आरक्षण बिल तुरन्त लागू करने की मांग, संगठन की हुई समीक्षा
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के संगठन की समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना की शर्तों के बिना तुरंत लागू करे। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की लड़ाई कांग्रेस ने शुरू की थी।
उन्होंने याद दिलाया कि 2010 में यूपीए सरकार ने राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पारित कराया था, लेकिन लोकसभा में पर्याप्त समर्थन न मिलने से तथा भाजपा के विरोध से वह कानून नहीं बन सका। “अगर उस समय सभी दल साथ देते तो आज देश की आधी आबादी को 14 साल पहले ही उसका हक मिल गया होता ।मौजूदा बिल में जनगणना और परिसीमन की बाध्यता लगाकर सरकार ने इसे 2029 तक टालने का रास्ता निकाला है। संगठन की समीक्षा करते हुए उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि बूथ कमेटी का काम जल्द पूरा करें। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आज तक जो भी महिलाओं को अधिकार प्राप्त हुआ है वह कांग्रेस की देन है। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने कहा कि भाजपा के शासन से अब जनता परेशान हो गई है। जनता को अब विश्वास हो गया है कि बिना कांग्रेस के देश का भला नहीं हो सकता है। बैठक को जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र, जगरनाथ यादव, वशिष्ठ मोदनवाल,दीनदयाल प्रसाद, सत्यम पांडेय,रजनीश प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, मनीष रजक,बृजेश यादव, डॉ रमेश कुशवाहा,वजीर अहमद, ध्रुवप्रसाद आर्य,परमानन्द प्रसाद,सत्यवान पाण्डेय, शमशुल आजम, मोजाहिद लारी,रोहित यादव, राहुल मिश्र, डॉ याहिया अंजुम,रामविलास शर्मा,परवेज लारी,गौरव नारायण यादव, सैयद फिरोज अहमद,डॉ नरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।





















































Leave a comment