Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने पर महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

देवरिया।स्थानीय बरहज नगर पटेल नगर की दर्जनों महिलाओं ने स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर महीने वास्तविक खपत से अधिक बिल आ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में पूरा बकाया जमा कर दिया, फिर भी बिल में अधिभार और बकाया दिख रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
महिलाओं ने बताया कि एसडीएम ने समाधान के लिए मंगलवार को तहसील बुलाया था, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इससे आक्रोशित महिलाओं ने तहसील में नारेबाजी की और ज्ञापन देने के लिए अधिकारियों का इंतजार किया।
प्रदर्शन में शिवम तिवारी, छागुरी देवी, रीता देवी, तारा देवी, शकुंतला, राजमती, किरण, उषा, रिंकू, पुष्पा, सुशीला, संध्या, संगीता समेत दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh