फर्माईसी गीतों को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद शरारती तत्वों ने फुकी झोंपड़ी
देवरिया।जनपद के खुखून्दू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ी ओझा गांव में सोमवार की दिन रात आर्केस्ट्रा में फरमाईसी गितो को बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया इसी बीच किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी झोपड़ी में रखा हुआ तीन बाइक अन्य सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पड़ी पूजा बलिया में अशोक पाठक के बेटे का उपनयन संस्कार सोमवार को था उपनयन संस्कार के बाद रात में भोजन एवं आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी।
आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाईसी गीत बजने को लेकर युवकों में विवाद हो गया विवाद के बाद शरारती तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी जब तक लोग पहुंचे आग पूरी तरह झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया था झोपड़ी में रखी हुई तीन मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल अशोक और दो उनके अंदर रिश्तेदारों की थी आज में चौकी चारपाई और अन्य सामान जलकर राख हो गया सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया घटना के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आर्केस्ट्रा को लेकर विवाद हुआ था मामले की जांच जारी है साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।





















































Leave a comment