Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य सम्बन्धित लेखपाल शीघ्र पूर्ण करें: एसडीएम अशोककुमारसिंह।

घोसी। मऊ। घोसी तहसील सभागार में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने लेखपालों की मीटिंग लेकर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को तय समय के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी लेखपाल अपने हल्के में कैम्प कर सत्यापन कार्य पूरा करे। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने भीरा गांव में तथा तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय ने बेलभद्रपुर गांव पहुंच कर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि डीम, सीडीओ आदि का निर्देश है कि फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे। जिन किसानों के भूमि का सत्यापन अधूरा या नहीं हुआ है उनका सत्यापन गांव गांव जाकर करे। बिना फॉर्मर रजिस्ट्री सत्यापन के किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा। सत्यापन के अभाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इस कार्य में गांव के प्रधान, रोजगार सेवक अन्य सहयोग देंगे।
तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है। जिन गांवों में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य अधूरा है, उनके सत्यापन निर्धारित समय में पूरा करे। बिना इसकेप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना आदि का लाभ नहीं प्राप्त होगा।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय,नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, कानूनगो मतीन, सुधाकर लेखपाल अरविन्द पांडेय, विवेक सिंह, शशिकांत सरोज, सौरभ राय, हेमंत चौधरी, नीरज सहानी, आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh