Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ईद-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

देवरिया ।सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ईद और नवरात्रि के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ मनोज कुमार ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर ईद-उल-फितर का पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसआई राजेंद्र सिंह ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस दौरान महोली राज के राजू खान तथा ग्राम औरंगाबाद के मस्जिद इमाम हाफिज शरीफ ने जानकारी दी कि हरैया वार्ड नंबर पांच के ईदगाह में भीड़ अधिक होने की संभावना को देखते हुए ईद की नमाज दो बार अदा कराई जा सकती है।
नगर के सभासद अशोक गुप्ता और शाहबाज ने उम्मीद जताई कि जिस तरह होली में गुझियों की मिठास बनी रही, उसी तरह ईद में भी सिवइयों की मिठास कायम रहेगी।
बैठक में संपूर्णानंद गुप्ता, सादिक अली, मेराज, मंजूर आलम, नवाब खान सहित 50 से अधिक लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh