Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होली मिलन में रंग गुलाल से सराबोर हुआ बारीपुर धाम

देवरिया।गड़ेर, शनिवार को बारीपुर धाम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली गीतों के बीच रंग गुलाल से बारीपुर धाम सराबोर हो गया। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। लंबे क़तार में खड़े होकर ठाकुर जी व हनुमान जी का दर्शन कर पूजन अर्चन किया भक्तों ने मंदिर के महंत शिवचरण दास जी महाराज व उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज को गुलाल अबीर लगाया और आशिर्वाद लिया। मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है। गायक राकेश तिवारी ने होली खेल़े रघुवीरा अवधपुर में भक्तन केजूटल बा टोली आज बारिपुर में सब मनावत बा होली..... फाग गीत प्रस्तुत कर शमां बांध दिया मंदिर परिसर में महिलाओं ने फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अल्का सिंह मानवीर सिंह काशीपति शुक्ल विजय उपाध्याय अनुपम मिश्र आदि मौजूद रहे। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh