दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
बरहज देवरिया।राम-जानकी मार्ग स्थित बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के पैना एक्ड़गा निवासी दिल मोहन चौहान दो दिन पूर्व देवसिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर वापस आ रहा था, वह बरेजी पुल के पास पहुंचा था, कि किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी घटना की सूचना की पीड़ित ने मईल थाना को दिया था ।बताया जा रहा है कि सुलह समझौता करने के लिए वह रविवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से मईल थाना पर जा रहा था। अभी वह घर से बढ़ौना हर्दो चौराहे पर पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे दर्ज भर लोगों ने युवक की पिटाई करने लगे युवक को पिटता देख घर चीख पुकार करती हुई घर की महिलाएं पहुंच गई लेकिन मनबढो ने महिलाओं को भी लाठी- डंडे लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया इस मारपीट में लालमोहन चौहान 18 पुत्र सुर्यनाथ चौहान, लालती देवी 55 पत्नी नंदलाल चौहान , कमलावती 50 पत्नी राजेंद्र चौहान घायल हो गए।
थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment