कूटरचना व धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र में कूटरचना व धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभियुक्त की पहचान पतिराम यादव पुत्र स्व0 कुद्दन उर्फ रामनाथ निवासी ग्राम बौवापार थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बताया कि आवेदिका रिंकू उर्फ रिंकी यादव पुत्री स्व0 लक्षिराम यादव, निवासी ग्राम सद्दोपट्टी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना-पत्र में बताया गया था कि उनके पिता की मृत्यु के उपरान्त विपक्षीगणों द्वारा कूटरचना एवं धोखाधड़ी करते हुए उनके पिता को वसीयत के माध्यम से निःसंतान (नावाल्द) घोषित कर फर्जी तरीके से उनकी जमीन अपने नाम करवा ली गई थी उक्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 386/25, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 भादवि बनाम पतिराम पुत्र कुन्दन, सतिराम पुत्र कुन्दन, वंशराजी पत्नी बाबूराम, सुनील, दुर्गा, विशाल पुत्रगण बाबूराम निवासीगण ग्राम सद्दोपट्टी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 05.02.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा अभियुक्त पतिराम यादव को उसके घर से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

















































Leave a comment