Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर एम.पी. इंटर कॉलेज के सामने देर रात हुआ हादसा

घायल युवक का इलाज जारी, टैंकर चालक वाहन लेकर फरार
आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एम.पी. इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार टैंकर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार सूरज जायसवाल (35), बृजेश राजभर (23) और संत विजय कनौजिया अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज जायसवाल और बृजेश राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। गंभीर रूप से घायल संत विजय कनौजिया को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh