Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में 75 लाख की बड़ी चोरी मचा हड़कंप पुलिसिया कार्य शैली पर उठे सवाल अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव का मामला, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गांव निवासी शैलेंद्र तिवारी के घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों के अनुसार चोरी की कुल रकम लगभग 70 से 75 लाख रुपये आंकी जा रही है, जिसमें करीब 40 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पीड़ित शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात का भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 11 बजे के बाद चोरों ने उस कमरे की खिड़की तोड़ दी, जिसमें जेवरात और नकदी रखी हुई थी। चोर लगभग 70 लाख रुपये के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे जब शैलेंद्र तिवारी की नींद खुली और वह ब्रश लेने के लिए कमरे में पहुंचे, तो खिड़की टूटी देख सारा सामान गायब मिला। पीड़ित शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि पारिवारिक गहनों के साथ बेटियों की शादी के लिए तैयार किए गए जेवरात थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं हो रही है। उनका कहना है कि यदि नियमित गश्त होती तो इतनी बड़ी चोरी की घटना को रोका जा सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का आश्वासन दे रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh