Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देह व्यापार का भंडाफोड़ सात युवतियों समेत 15 गिरफ्तार तीन प्रेस आईडी कार्ड सहित नकदी, मोबाइल, क्यूआर स्कैनर व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

अलीगढ़। शहर के दो होटलों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने चौहान कॉम्प्लेक्स स्थित स्काईवे होटल और मैराकी होटल पर छापा मारकर सात युवतियों समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों होटलों में अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। छापे के दौरान सात युवतियां और आठ युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिन्हें मौके से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों होटलों से 58,070 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन, दो आगंतुक रजिस्टर, पांच एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड स्कैनर, एक स्वैप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, तीन प्रेस आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कार (वर्ना) और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh