Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फूलपुर के पल्थी बाजार में हुआ खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज -आजमगढ़ ।फूलपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत पल्थी बाजार में मंगलवार को देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के द्वारा हर वर्षो की भाति इस वर्ष भी सामाजिक समरसता को कायम रखने के उद्देश्य से पल्थी बाजार में सुबह 11बजे से सायं चार बजे तक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के पल्थी,हड़वां, चकिया चकमुर्तजा, दरियापुर, तिघरा,चरौवां, समुंद्र पुर आदि गांवों के महिला पुरूषों के साथ साथ दीदारगंज अम्बारी मार्ग पर आने जाने वाले छात्रों तथा राहगीरों ने लजीज खिचड़ी भोज का आनंद लिया इस अवसर पर देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव,गौरव सिंह, रमेश सिंह रामा, उपेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान चकिया चकमुर्तजा, जितेन्द्र यादव,अमित पाल,डा0राधे रमन मौर्य, अभिषेक अस्थाना,दीपक मौर्य, रविकांत, ऋषिकांत, विकास,संतोष कुमार यादव प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य पल्थी,आमरश मौर्य आदि व्यवस्था में लगे हुए थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh